उत्तराखंड: पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, डीएवीपी तर्ज पर विज्ञापन दरें लागू करने की मांग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी: राज्य के छोटे और मझोले समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग को लेकर पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भेजा। महासंघ ने अनुरोध किया है कि उत्तराखंड में भी डीएवीपी (अब CBC) के अनुसार नई विज्ञापन दरें लागू की जाएं…..ताकि पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं को आर्थिक संबल मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Baccarat in North Carolina: Where Tradition Meets Tech

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि राज्य के दूरस्थ, सीमांत और पर्वतीय इलाकों में प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय सूचना का माध्यम है। छोटे समाचार पत्र सीमित संसाधनों में जनहित की आवाज उठाते हैं और सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रसार करते हैं। मौजूदा विज्ञापन दरें उनकी लागत के अनुरूप नहीं हैं, जिससे कई प्रकाशन अस्तित्व संकट से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Online baccarat in Vermont: The new frontier of virtual gaming

ज्ञापन में महासंघ ने डीएवीपी आधारित संशोधित दरें लागू करने, छोटे प्रकाशनों को प्राथमिकता देने, सभी श्रेणियों के समाचार पत्रों को समान अवसर देने और विज्ञापन भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाकर 45 दिनों में निपटान सुनिश्चित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा

श्री पाठक ने कहा कि अगर सरकार समय रहते विज्ञापन नियमावली में संशोधन करती है, तो राज्य के छोटे और मध्यम समाचार पत्र सशक्त होंगे और जनसंचार व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर मीडिया को मजबूती प्रदान करेंगे।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें