देहरादून: कोतवाली कैंट क्षेत्र के शास्त्री नगर डाकरा में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर लगे सोलर पैनल की सफाई के लिए महज 50 रुपये के लालच पर 10 वर्षीय बच्ची को भेज दिया। बच्ची पैनल साफ करते समय 25 फीट नीचे गिर गई और पड़ोसी के गेट पर लगे नुकीले ग्रिल में फंस गई।
बच्ची के जबड़े और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं…और उसका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी ठोड़ी से होठों तक गंभीर घाव हैं जबड़ा टूट चुका है और उसे लगभग 35 टांके लगाए गए हैं। आगे उसकी सर्जरी की भी संभावना है।
मृत्यु के खतरे से जूझ रही बच्ची को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पहले निजी अस्पताल में इलाज के लिए चार लाख रुपये की मांग की गई, जो गरीब परिवार के लिए संभव नहीं था। बाद में बच्ची को दून अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति के कारण रक्त बदलने जैसी प्राथमिक देखभाल की जा रही है।
कैंट कोतवाली प्रभारी केके लुंठी ने बताया कि बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला पर पहले भी बच्ची से घरेलू काम करवाने का आरोप था। पुलिस ने बाल श्रम के तहत आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 
