देहरादून: बीती रात पटेल नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी तीन लग्जरी कारों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना देर रात लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं।
पटेल नगर थाना अध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई शरारती तत्व शामिल है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीनों लग्जरी कारों का काफी नुकसान हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
