उत्तराखंड: यहां भालू के किया 4 महिलाओं पर हमला, दहशत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ल्वाणी गाँव में चार महिलाओं पर भालू का हमला, गाँव में दहशत का माहौल

नंदानगर (चमोली), प्रखंड नंदानगर के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ गाँव ल्वाणी में भालू का आतंक छा गया है। बीती रात करीब 8 बजे एक भालू अचानक गाँव के एक घर में घुस आया और वहाँ मौजूद चार महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ट्रेन में फिल्मी अंदाज में वारदात, हथियार दिखाकर 7 लाख लूटे, आरोपी फरार

महिलाओं ने किसी तरह शोर मचाकर और संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने भी ढोल और भोंकरा बजाकर भालू को गाँव से भगाने की कोशिश की। हमले में घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  UTTARAKHAND: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक 15 अप्रैल से खुला, पर्यटकों के लिए तैयार हाई हिमालय
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का लोकार्पण, पीएम मोदी ने दिया बड़ा विजन

इस घटना के बाद से गाँव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गाँव में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें