चंपावत: पोस्ट मानसून का तीसरा और अंतिम माह शुरू होते ही प्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ने लगा है। अक्टूबर में हुई शुरुआती बर्फबारी ने ही मौसम का रुख बदल दिया था, लेकिन नवंबर में बारिश और हिमपात दोनों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बावजूद महीने में दो बार ठंड ने अपना असर जरूर दिखाया।
अब मौसम विभाग की मानें तो 5 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है…जिससे ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त जरूर देखी गई…लेकिन अब इसमें फिर गिरावट दर्ज की जा रही है।
मंगलवार को मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 5.2 डिग्री, जबकि पिथौरागढ़ व चंपावत में यह 4 से 5 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ बहुत मजबूत तो नहीं है…लेकिन ऊपरी हिमालय में छिटपुट बारिश और ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात करा सकता है। इसके चलते हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में 1–2 डिग्री की और गिरावट संभव है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंद्र सिंह तोमर का कहना है कि यह नया मौसमी सिस्टम ठंड का अगला दौर शुरू करेगा। हालांकि…अगले एक सप्ताह तक शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना नहीं है।
5 से 8 दिसंबर के बीच पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3200 मीटर से ऊपर की चोटियों पर हिमपात देखने को मिल सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
