लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के बच्ची नवाड़ गांव में सड़क किनारे खड़ी कार में 1 घंटे तक युवक-युवती के बैठे रहने पर आपत्ति जताते हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में जाकर हंगामा किया, इस पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया, जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम हल्दूचौड़ के ग्राम बच्ची नवाड़ गांव में एक घर के आगे 1 घंटे से अधिक समय तक खड़ी कार में बैठे युवक युवती को देखकर नाराज ग्रामीणों ने उनका भारी विरोध कर दिया, देखते ही देखते कुछ ही मिनट में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए, तथा युवक युवती को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई तथा उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह दोनों को हल्दूचौड़ चौकी ले आए, जहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया, इसके बाद युवक का चालान किया गया, जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, इस मौके पर उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि युवक रुद्रपुर में काम करता है, जबकि बहेड़ी का निवासी है, तथा युवती मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी है, और हल्दूचौड़ रिश्तेदारी में आई थी, दोनों की सिडकुल से मित्रता है, इसीलिए कार में बैठकर बात कर रहे थे, ग्रामीणों ने इसे गलत समझ लिया, और हंगामा हो गया। उन्होंने बताया कि युवक का चालान कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

