हल्द्वानी: परिवहन विभाग की कार्यवाही से लोगों का हो गया फ़तीजा, चालकों ने भी लगाए आरोप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी: परिवहन विभाग की कार्यवाही से लोगों का हो गया फ़तीजा, चालकों ने भी लगाए आरोप

हल्द्वानी : हल्द्वानी में परिवहन विभाग ने 19 टीम में बनाकर शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की इस दौरान दर्जनों गाड़ियों को आरटीओ कार्यालय लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन परिवहन विभाग की यह कार्रवाई लोगों के लिए मुसीबत बन गई। वाहन चालकों व लोगों ने परिवहन विभाग कैसे कार्रवाई के खिलाफ कई प्रकार के आरोप लगाए। कई चालक बोले कि उन्हें घर से बाहर निकलते ही उठा लाए। तो कहीं चालकों ने कहा कि उनकी खाली गाड़ी थी उसके बावजूद उन्हें जबरदस्ती आरटीओ लाकर चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अपने बचपन के स्कूल पहुंचे IAS दीपक रावत, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में लिया हिस्सा
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 12 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर

वहीं कई गाड़ियों में बैठे यात्री और राहगीरों को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने आरटीओ प्रशासन पर दबंगई और उत्पीड़न करने के सीधे आरोप लगाए। वही आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि परिवहन नियमों के और अनावश्यक पार्किंग के खिलाफ 19 टीम में अलग-अलग इलाकों में भेजी गई जिसमें 50 से अधिक वाहनों को उल्लंघन करते हुए पाया गया जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। और यातायात नियमों का पालन न करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें