हल्द्वानी: यहां मिली अल्मोड़ा निवासी युवक की लाश, मची सनसनी…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani news:हल्द्वानी एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। रोडवेज के पास होटल में अधेड़ का शव मिला। सूचना पर कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव निवासी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम से हल्द्वानी रोडवेज के तिवारी होटल में ठहरा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी

आज सुबह जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि जहर खाने से उसकी मौत हुई है। मृतक जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें