कोटाबाग। बागजाला में शनिवार को सिंचाई नहर को साफ करते वक्त चार मजदूरों पर मलबा आ गिरा। दो मजदूर तो किसी तरह सकुशल निकल आए लेकिन दो पर फिर से मलबा आ गिर गया और वे कंधे तक इसमें दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ग्राम गौतियां में कोटाबाग की अपरकोटा बागजाला नहर के मलबे को मजदूर बालम सिंह निवासी नाथूजाला कोटाबाग, अरुण सिंह निवासी दौलतपुर बाजपुर, विशेष (18) पुत्र गुमान सिंह बन्नाखेड़ा और गौरव सिंह (18) पुत्र फूल सिंह बन्नाखेड़ा निकाल रहे थे।
सुबह करीब 10:30 बजे देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग की पिचिंग टूट कर मजदूरों पर गिर गई। बालम सिंह, अरुण सिंह ने झटके से खुद को बाहर निकाल लिया। विशेष, गौरव मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे कि दूसरा ढेर भी नहर में जा गिरा। इससे गौरव मलबे में पूरा और विशेष कंधे तक दब गया।
बालम सिंह ने हाथों से ही मिट्टी हटाकर गौरव सिंह की जान बचाई और सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास गांव से लोग इकट्ठा हुए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग लाया गया। डॉ. अंजली कनक ने उनका प्राथमिक इलाज किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सिंचाई विभाग के एसडीओ कैलाश सिंह रजवार ने बताया कि बागजाला में सिंचाई नहर का काम चल रहा था। मजदूरों के मलबे में दबने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें निकालने में मदद की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
