नव निर्वाचित प्रधान ने पूरा किया वादा, अब विकसित होगा गांव।
हल्दूचौड़।विकासखंड के दुर्गापालपुर परमा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने के क्रम में जहां सड़क सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक मोड़ पर मिरर रिफ्लेक्टर लगवा दिए गए हैं वही आज ग्रामीणों को आपातकालीन सेवा के लिए एक एम्बुलेंस की सौगात भी दे दी है।
गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में दुर्गापालपुरपरमा से चुनाव मैदान में उतरी मनीषा मलवाल ने जनता से सड़क सुरक्षा के साथ ही ग्रामीणों को आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस देने के साथ ही गांव के संपूर्ण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की घोषणा की थी , और उनके चुनावी घोषणा पत्र के आधार पर उन्हें मिले जनमत से वह प्रधान पद पर निर्वाचित भी हुई, निर्वाचित होते ही उनके द्वारा किए गए वादे पूरे करने का कार्य भी किया जाने लगा है। निर्वाचित होते ही अपने वादों को धरातल पर मूर्त रूप दिए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है उनका कहना है कि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के नेतृत्व निसंदेह गांव विकसित होगा और बेहतरी आएगी।
पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन दुर्गापाल , श्रीधर उनियाल , भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ मंडल के मंत्री दीवान सिंह पवार समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधान मनीषा मलवाल का आभार जताते हुए आशा ब्यक्त की है कि अब विकास के मिलने वाली धनराशि से गांव विकसित होगा और बेहतरी आएगी।
इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
