- पीआरडी जवानों को साल में 12 दिन मिलेगा मानदेय सहित अवकाश
देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों को अब साल में 12 दिन मानदेय के साथ आकस्मिक अवकाश मिल सकेगा। सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया।
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ऐसे स्वयंसेवक जो कम से कम 365 दिन की ड्यूटी कर चुके हैं, उन्हें प्रत्येक 30 दिन की ड्यूटी पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश मानदेय के साथ मिल सकेगा। अवकाश की मंजूरी ड्यूटी और तैनाती स्थल से संबंधित कार्यालय, संस्थान या निगम के सक्षम अधिकारी देंगे।
अवकाश का छमाही नियम शासनादेश के अनुसार, यह :
सरकार ने इस संबंध में जारी किया आदेश
अवकाश दो छमाही में बांटा गया है। जनवरी से जून तक अधिकतम छह आकस्मिक अवकाश मान्य होंगे। फिर जुलाई से दिसंबर तक अधिकतम छह आकस्मिक अवकाश मान्य होंगे।
यदि किसी छमाही में कोई अवकाश बच जाता है तो वह अगली छमाही में नहीं जोड़ा जाएगा। एक बार में अधिकतम तीन दिन का आकस्मिक अवकाश ले सकते हैं।
यदि कोई स्वयंसेवक किसी महीने में पूरी अवधि के लिए अनुपस्थित रहता है (जैसे ड्यूटी ब्रेक, चिकित्सा अवकाश या अन्य कारणों से) तो उसे उस महीने का आकस्मिक अवकाश नहीं मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 