हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हल्द्वानी में आज भव्य पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जब सीएम धामी को उनके पिता का चित्र भेंट किया गया….तो वे भावुक हो गए। उन्होंने मंच से सभी वीर सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “एक सैनिक की शहादत का कोई मोल नहीं होता, वह अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करता है।” उन्होंने बताया कि सरकार ने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी है…साथ ही सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार की राशि का भी प्रावधान किया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है…जो शहीदों की स्मृति को अमर बनाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जिले का जादुंग गांव, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराया गया था, जल्द ही सैलानियों से गुलजार होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और युवाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना का अनुशासन, त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
