- चम्पावत : जनपद की क्षेत्र पंचायतों के लिए नियुक्त हुए प्रशासक
Champawat: क्षेत्र पंचायतो के सामान्य निर्वाचन- 2019 के उपरांत जनपद की क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक दिनांक 30 नवंबर 2019 को संपादित होने के फलस्वरुप क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल उनकी प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि 30 नवंबर 2024 (शनिवार) को समाप्त हो जाएगा।
उत्तराखंड राज्य में क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन उनके कार्यकाल के अवसान से पूर्व अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कराया जाना साध्य नहीं है।
उपरोक्त के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा चंपावत क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर क्षेत्र पंचायतों में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अथवा नए क्षेत्र पंचायतों के गठन तक जो भी पहले हो, से 6 माह से अनाधिक अवधि के लिए शासनादेश में विहित पर प्रावधानों के अंतर्गत उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि 30 नवंबर 2024 से प्रशासक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने क्षेत्र पंचायत चंपावत हेतु उप जिलाधिकारी चंपावत सौरभ असवाल को प्रशासक नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट को क्षेत्र पंचायत लोहाघाट का उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर को क्षेत्र पंचायत पाटी का तथा क्षेत्र पंचायत बाराकोट के लिए उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट को प्रशासक नियुक्त किया है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त नियुक्त किए गए प्रशासको द्वारा संबंधित क्षेत्र पंचायत का कार्यभार निर्वाचित पंचायत के कार्यकाल के समाप्ति पर तत्काल ग्रहण कर लिया जाएगा तथा संबंधित नियुक्त किए गए प्रशासक द्वारा सामान्य रूटिंग कार्यों का ही निर्वाहन किया जाएगा तथा नीतिगत निर्णय नहीं लिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी 

