- केक के चक्कर में फैल गया रायता, पुलिस ने मौके पर पहुंच समेटा
हल्द्वानी– बनभूलपुरा क्षेत्र के आजाद नगर लाइन नंबर आठ में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली आपको बता दें कि बीती शुक्रवार की रात गांधीनगर के कुछ युवक 11.45 बजे बाइकों से लाइन नंबर आठ की एक दुकान पर बर्थडे केक लेने पहुंचे। दुकान बंद होने पर युवक गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने टोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
मौके पर जमा लोगों ने बाइक सवारों को पीटकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद युवक कई लोगों के साथ पहुंचे और पथराव कर दिया, दूसरे पक्ष से भी जवाबी पथराव हुआ। सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा बर्थ-डे केक लेने पहुंचे युवाओं की इस हरकत ने देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव का माहौल तैयार कर दिया।
लोगों का कहना है कि युवाओं ने बाइकों के हॉर्न तेज आवाज में बजाये, दुकान के शटर पर हाथ मारा और बोल रहे थे कि भाई का बर्थ-डे है, दुकान कैसे नहीं खुलेगी। लाइन नंबर आठ के लोगों ने सामूहिक तहरीर सौंपी आधी रात हुए बवाल के बाद अचानक लाइन नंबर आठ और गांधीनगर के लोग आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही देर में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए जिसके हाथ में जो सामान आ रहा था वह एक-दूसरे की तरफ फेंक रहा था। पथराव में कार के शीशे टूट गए। इस दौरान किसी के कार का शीशा टूटा तो किसी के गमले, खिड़की के शीशे। पुलिस ने कहा कि कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। जिससे उत्पातियों को चिह्नित करने में मदद मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध 
