निजी स्कूलों को कर्मचारियों की सेवा शर्तें करनी होगी तय
देहरादून। प्रदेश के सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को कर्मचारियों की न सिर्फ सेवा शर्तें तय करनी होगी बल्कि इसका पालन भी करना होगा। उन्हें अशासकीय स्कूल कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्त लाभ भी देने होंगे। वहीं, स्कूल फीस में भी तय प्रक्रिया के बिना बदलाव नहीं किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की डॉ.
शिकायतों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की अधिसूचना के अनुसार कार्रवाई की जानी है। अधिसूचना में स्पष्ट है कि स्कूल उसी सीमा में शुल्क लेंगे जिसमें स्कूल के संचालन के लिए खर्चों को पूरा किया जा सके।
कोई भी निजी स्कूल छात्रों के दाखिले के लिए चंदा या प्रतिव्यक्ति शुल्क नहीं लेगा। स्कूलों को अपनी वार्षिक रिपोर्ट तैयार करनी होगी। जिसमें नाम, डाक पता, ई-मेल, दूरभाष संख्या, शिक्षकों के बारे में जानकारी, छात्रों की संख्या हर साल 15 सितंबर से पहले स्कूल की वेबसाइट पर देनी होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दीपक रावत की रडार आया बड़ा फर्जीवाड़ा, 39 करोड़ का गोलमाल, मुकदमा करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान
हल्द्वानी: हमसे मजदूरी कराई जा रही है, ITI छात्रों का गंभीर आरोप, कुमाऊँ आयुक्त से कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी : सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले निकले पति-पत्नी, क्षेत्र में शोक की लहर
रुद्रपुर : तहसीलदारों के तबादले
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली ADB के अधिकारियों की बैठक, CITY मजिस्ट्रेट को विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड: यहां 50 हजार को रिश्वत लेते, जिला पूर्ति अधिकारी सहित दो गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत पर संवाद, जिलाधिकारी नैनीताल को भेंट की गई ‘जय माँ बगलामुखी’ पुस्तक
उत्तराखंड: विद्यालयों मे वार्षिक गृह परीक्षा कार्यक्रम जारी 
