- उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
देहरादून– उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 अगस्त तक राज्यभर में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक सतर्कता बरतें, विशेष रूप से पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें।
प्रशासन ने भी सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
उत्तराखंड: मंदिरों के फूल बनेंगे रोजगार का साधन, महिला समूहों को मिलेगा फायदा
उत्तराखंड: अब गंदगी नहीं चलेगी, यात्रा रूट के साफ ढाबों को मिलेगा सम्मान
रामनगर : (बड़ी खबर) DM ललित मोहन रयाल ने सुनी 183 समस्याएं, कई अधिकारियों को भी फटकारा
उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला
उत्तराखंड: यहाँ कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े
उत्तराखंड: जिस कर्नल को दुश्मन न हरा सके, साइबर ठगों ने 11 लाख की लगा दी चपत
उत्तराखंड: जनता की शिकायत पर एक्शन, वेतन रुका तो जारी हुए सर्टिफिकेट 
